यूपी में अब एक किमी से छोटी सड़कें नहीं बनाएगा पीडब्ल्यूडी, हर विधानसभा में 70 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत होंगे

by Manu
PWD road

चंडीगढ़, 27 जून 2026: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब एक किलोमीटर से कम लंबी सड़कें नहीं बनाएगा। उच्चस्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब छोटी सड़कें ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर निकाय और अन्य संबंधित विभाग बनाएंगे। विभाग के सभी अभियंताओं को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

चुनावी वर्ष को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत करने का फैसला हुआ है। यह पिछले साल से करीब 20 करोड़ रुपये अधिक है।

पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत किए जाएंगे। विभाग के पास इस साल सड़क और पुल निर्माण के लिए 36 हजार करोड़ रुपये का बजट है। अभी तक जिलों से 1.75 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। प्रस्ताव उपलब्ध बजट से कहीं ज्यादा हैं।

ये भी देखें: गोरखपुर में जनता दर्शन, CM योगी ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

You may also like