पुणे हत्याकांड में नया मोड़, ‘सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में जानता था गोयल परिवार’

by Manu
Pune murder case

पुणे, 27 जून 2026: महाराष्ट्र के पुणे में प्रॉपर्टी डीलर केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में एक सीक्रेट रिश्ते और परिवार द्वारा तय की गई शादी के बीच टकराव की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मृतक केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल की सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ नजदीकियां थीं। पुलिस का दावा है कि गोयल परिवार को इस रिश्ते की जानकारी थी।

जांचकर्ताओं ने बताया कि जनवरी में एक कम्युनिटी क्रिकेट मैच के दौरान परिवार को सिया और चेतन चौधरी की नजदीकियों का पता चला था। हालांकि दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति में काफी अंतर होने के कारण गोयल परिवार ने इस रिश्ते को नजरअंदाज कर दिया और सिया की शादी अमीर अग्रवाल परिवार से तय कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि जबरन तय की गई शादी और सिया का चेतन चौधरी के साथ गुप्त रिश्ता इस हत्याकांड के पीछे मुख्य वजह है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल को अपनी बहन सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते की जानकारी थी। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या उसने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को बताई थी।”

ये भी देखे: पुणे मंगेतर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया ने दो बार की हत्या की कोशिश, तैयार था बैकअप प्लान

You may also like