पुणे मंगेतर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया ने दो बार की हत्या की कोशिश, तैयार था बैकअप प्लान

by Manu
पुणे मंगेतर हत्याकांड

पुणे, 25 जून 2026: पुणे मंगेतर हत्याकांड में पुलिस को नया बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सिया ने अपने मंगेतर केतन को मारने की योजना पहले से बनाई हुई थी। पुलिस के अनुसार, 31 मई को सिया और केतन लोहगढ़ किले गए थे। वहां केतन एक खतरनाक जगह पर बैठा था। इसी दौरान सिया के मन में उसे मारने का विचार आया।

जांच में यह भी पता चला कि 14 जून को सिया ने केतन को धक्का देने की कोशिश की थी। उस समय उसने सांप दिखने का बहाना बनाकर पूरे मामले को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन केतन बाल-बाल बच गया।

इस असफल कोशिश के बाद सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ एक कैफे में मुलाकात की। दोनों ने लोहगढ़ किले से केतन को खाई में धक्का देकर मारने की विस्तृत योजना बनाई। उन्होंने किले का वह खास पॉइंट भी ढूंढ लिया जहां से धक्का देना था।

पुलिस को यह भी पता चला कि अगर केतन इस योजना से भी बच जाता तो 20 जून के बाद उसे सड़क दुर्घटना में मारने का बैकअप प्लान भी तैयार था।

ये भी देखे: पुणे में आपत्तिजनक वाट्सऐप पोस्ट को लेकर बवाल, मस्जिद पर भीड़ ने लहराया भगवा झंडा

You may also like