भोपाल, 25 जून 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक अर्ज़ी दाखिल की है। आपको बता दे कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह ने मानहानि का केस किया था। इस मामले में राहुल गांधी ने अपने बयान के लिए खेद जताया है।
यह मामला 2018 में झाबुआ में हुई एक चुनावी रैली के दौरान गांधी की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पनामा पेपर्स लीक का ज़िक्र करते हुए कार्तिकेय सिंह का नाम लिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस ज़िक्र से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा।
बुधवार को अपने वकील के ज़रिए दाखिल अर्ज़ी में गांधी ने कहा कि उनकी टिप्पणियाँ कार्तिकेय सिंह के बारे में नहीं थीं। शिकायत के बाद, भोपाल की अदालत ने गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया। इसके बाद उन्होंने समन और मानहानि की कार्यवाही, दोनों को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया।
इस मामले की सुनवाई गुरुवार को जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल करेंगे। सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट के निर्देशानुसार निचली अदालत के रिकॉर्ड पेश किए।
ये भी देखे: सावरकर अपमान मामले मे इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को लगा झटका