बेंगलुरु से निवेशकों को योगी आदित्यनाथ का न्योता, ‘नये भारत के नये उत्तर प्रदेश’ आएं और खुद देखें

by Manu
योगी आदित्यनाथ

बेंगलुरु, 24 जून 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने बेंगलुरु को गार्डन सिटी से ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस बनते देखा है। बेंगलुरु की विकास यात्रा को हमने करीब से महसूस किया है।

मुख्यमंत्री ने आज यहां आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्रोथ डायलॉग-2026 इंडस्ट्री लीडर्स रोड-शो’ को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम आपको नये भारत के नये उत्तर प्रदेश में आमंत्रित करने आए हैं। जो कहानियां आप उत्तर प्रदेश के बारे में सुन रहे हैं, उन्हें यहां आकर खुद महसूस कीजिए।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के इंडस्ट्री लीडर्स से संवाद किया। कर्नाटक चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ का सम्मान किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और निवेश संभावनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश थ्री-एस यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बन चुका है। ये तीनों किसी भी उद्योग की स्थापना के लिए जरूरी हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, “हमने उत्तर प्रदेश में मजबूत रूल ऑफ लॉ की स्थापना की है। यहां विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी, पारदर्शी शासन और मजबूत संस्थाओं का नेटवर्क तैयार हो चुका है। स्किल, टैलेंट, टेक्नोलॉजी और निवेश अनुकूल नीतियों का पूरा इको-सिस्टम मौजूद है।”

ये भी देखे: सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली के दौरे पर जाएंगे, सर्किट हाउस में करेंगे मंडलीय समीक्षा

You may also like