फतेहाबाद में रिश्वतखोरी के मामलों में कई थाना प्रभारी लाइन हाजिर, नए अधिकारियों की हुई तैनाती

by Manu
सुपौल निगरानी विभाग

फतेहाबाद, 24 जून 2026: फतेहाबाद में रिश्वतखोरी के हालिया मामलों के बीच पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को बदल दिया है। एसपी निकिता खट्टर ने इस संबंध में ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए। भट्टू थाने में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई एएसआई तलविंद्र कौर के मामले में एसपी ने तुरंत सख्ती दिखाई और भट्टू थाना प्रभारी राधेश्याम को लाइन हाजिर कर दिया।

एसपी ने सीआईए इंचार्ज वेदपाल और गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश कासनिया को भी लाइन हाजिर कर दिया है।

साइबर थाने से रणधीर सिंह को भट्टू थाना प्रभारी बनाया गया है। इकोनॉमिक सेल के इंस्पेक्टर संदीप सांगवान को सीआईए इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुलां चौकी इंचार्ज एएसआई जितेंद्र को सदर थाना रतिया में तबादला किया गया। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह को इकोनॉमिक सेल का प्रभारी लगाया गया। टोहाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर कंवर सिंह को गुरुनानकपुरा चौकी का इंचार्ज बनाया गया।

समन स्टाफ में तैनात एएसआई राधेश्याम को बड़ोपल और एएसआई कश्मीर सिंह को कुलां चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया। इंस्पेक्टर विपिन कुमार को प्रॉसिक्यूशन इंचार्ज बनाया गया है।

ये भी देखे: हिसार में कृषि अधिकारी को रिश्वतखोरी में 5 साल की सजा

You may also like