चंडीगढ़, 22 जून 2026: पंजाब के 12 जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश, गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
रविवार रात चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और लुधियाना में बारिश के साथ आंधी चली। फाजिल्का के अबोहर में तेज आंधी ने एक पेड़ को उखाड़ दिया। गिरते पेड़ की चपेट में आने से 40 वर्षीय दविंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक तारा एस्टेट निवासी था और ढाणी विशेषरनाथ में डेयरी फार्म चलाता था। वह रविवार शाम दूध की सप्लाई करने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
ये भी देखे: Punjab Weather: पंजाब में मौसम ने ली करवट, कई जगहों पर बारिश और आंधी