9
जालंधर, 18 नवंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पंजाब के जालंधर पहुंचे। आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया।
भाजपा अध्यक्ष गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। जालंधर से पार्टी की 16 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
यह यात्रा 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3 दिसंबर को काशी में समाप्त होगी। इसका मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया