दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने 94 लाख की लग्जरी घड़ी जब्त की, यात्री को गिरफ्तार किया

by Manu
लग्जरी घड़ी

दिल्ली, 18 नवंबर 2026: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 94 लाख रुपये की एक लग्जरी घड़ी जब्त की है। यात्री दुबई से दिल्ली पहुंचा था।

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक 11 नवंबर को फ्लाइट संख्या एसजी5106 से दुबई से आए एक भारतीय यात्री की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच की गई। ग्रीन चैनल पर रोके जाने के बाद यात्री और उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई।

डीएफएमडी गेट से गुजरते समय अलर्ट बीप बजने पर उसके पास से स्विट्जरलैंड में बनी पैटेक फिलिप एक्वानॉट घड़ी बरामद हुई। चार्टर्ड इंजीनियर ने घड़ी के असली होने की पुष्टि की। इसकी कीमत करीब 94 लाख रुपये आंकी गई है।

कस्टम विभाग ने घड़ी जब्त कर यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

11 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लग्जरी घड़ी जब्त की गई है। पूरे मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में पता लगाने और यह जांचने के लिए कि क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति या पक्ष भी शामिल है आगे की जांच चल रही है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like