लंदन, 22 जून 2026: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि लेबर पार्टी को नहीं लगता कि मैं अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूं।
स्टार्मर का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब लेबर पार्टी के अंदर उनके नेतृत्व को लेकर पिछले कई महीनों से असंतोष बढ़ रहा था। कई सांसदों और मंत्रियों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। हाल के स्थानीय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन और लगातार गिरती लोकप्रियता ने भी उनके ऊपर दबाव बढ़ा दिया था।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एंडी बर्नहैम उनके उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। बर्नहैम ने हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर संसद में वापसी की है और उन्हें लेबर सांसदों के एक बड़े वर्ग का समर्थन प्राप्त है।
ये भी देखे: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात