चंडीगढ़, 22 जून 2026: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से पंजाब के तरनतारन जिले का एक 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में फंसा है।
आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अकलतारा कस्बे में किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ा। वह मिनीमाता चौक के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। सत्यापन के दौरान उसका व्यवहार संदिग्ध लगा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
जांच में उसके मोबाइल फोन से ISI नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि सेवक सिंह ने संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और वाहनों की जानकारी पाकिस्तान स्थित ISI के संपर्कों को दी थी।
अकलतारा पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। डिजिटल साक्ष्यों और संपर्क नेटवर्क का विश्लेषण जारी है।
ये भी देखे: दिल्ली में ISI और अंडरवर्ल्ड का बड़ा आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 9 आतंकी गिरफ्तार