भागलपुर, 18 नवंबर 2026: भागलपुर के पीरपैंती में बन रहे 2400 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर प्लांट से बिजली की निकासी के लिए ट्रांसमिशन लाइन बनाई जाएगी। बिहार कैबिनेट ने इससे जुड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण और संचालन अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड करेगी।
पटना में 305 करोड़ रुपये की लागत से आईआईटी रिसर्च पार्क बनाया जाएगा। बक्सर से भागलपुर तक 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा। इसके डीपीआर तैयार करने के लिए कैबिनेट ने 66.58 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
आज बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 14 फैसलों को मंजूरी मिली। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैसलों की जानकारी दी है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया