Vijay Birthday: तमिलनाडु सीएम थलापति विजय को पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई

by Manu
Thalapathy Vijay birthday

चेन्नई, 22 जून 2026: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन (Vijay Birthday) मना रहे हैं। राजनीतिक और फिल्मी जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर विजय को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सीएम विजय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ हूं।”

ये भी देखे: तमिलनाडु चुनाव: थलापति विजय के CM बनने पर अब भी सस्पेंस, TVK के सभी MLA ने दी इस्तीफे की धमकी

You may also like