कॉकरोच जनता पार्टी का NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे

by Manu
CJP protest

दिल्ली, 6 जून 2026: NEET पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के नारे लगाए।

हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं इस प्रदर्शन में शामिल हुए। ज्यादातर युवा और छात्र हैं, साथ ही कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने पहुंचे।

प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुवाई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

ये भी देखे: कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर 6 दिन में 1.34 करोड़ फॉलोअर्स

You may also like