31
लुधियाना, 6 जून 2026: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन के साथ बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन जब प्लेटफॉर्म से चलने लगी तो दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर अचानक टूट गया। इससे स्लीपर कोच का टॉयलेट जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया और दोनों कोच अलग हो गए। हादसे की आवाज सुनते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई।
हादसा तब हुआ जब ट्रेन लुधियाना स्टेशन से रवाना होने वाली थी। यह न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) आज शनिवार सुबह नई दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस स्टेशन पर पहुंची है। रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: लोहारू में वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, तीन बच्चों का था पिता