5 करोड़ पौधे लगाएगा बिहार, वर्षा ऋतु में शुरू होगा बड़ा हरित अभियान

by Manu
Plant Saplings

पटना, 15 मई 2026: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस वर्ष मानसून सीजन में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने राज्यभर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विभाग ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा और जीविका दीदियों के साथ समन्वय की कार्ययोजना तैयार की है। अभियान जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होकर पूरे वर्षाकाल तक चलेगा।

इस अभियान के तहत बरगद, पीपल, बकैन, सेमल, अर्जुन, कदंब, सागवान, महोगनी, छतवन, कटहल और बीजू आम जैसे उपयोगी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इन पौधों से हरियाली बढ़ेगी, जैव विविधता संरक्षित होगी और जलवायु संतुलन मजबूत होगा।

विभाग स्तर से: 81 लाख 59 हजार 900 पौधे

कैम्पा योजना के तहत: 14 लाख 24 हजार 300 पौधे

कृषि वानिकी योजना: 59 लाख पौधे

जीविका दीदियों के माध्यम से: 97 लाख 92 हजार पौधे

गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से: 8 लाख 43 हजार पौधे

विभाग अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, वक्फ बोर्ड, स्थानीय एनजीओ और अन्य संस्थानों को भी पौधे उपलब्ध कराएगा। साथ ही आम नागरिकों के बीच मुफ्त पौधों का वितरण कर उन्हें इस हरित अभियान से जोड़ने की योजना है।

ये भी देखे: फार्मर रजिस्ट्री के दूसरे चरण की शुरूआत, बिहार के सभी किसानों की फार्मर ID बनाना हमारा संकल्प

You may also like