तुर्किए से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, शाह बोले- खत्म कर देंगे नार्को-कार्टेल

by Manu
smuggler Navpreet Singh

चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2026: भारत की सुरक्षा और जांच एजेंसियों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना और कुख्यात नार्को-तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी। अपने पोस्ट में उन्होंने इसे मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया है।

अपने पोस्ट में शाह ने आगे बताया कि नवप्रीत सिंह कानून की नजरों से बचने के लिए फर्जी पहचान का सहारा ले रहा था। नवप्रीत ने नवाब विर्क के नाम से फर्जी पहचान बनाई थी। इसी झूठी पहचान के आधार पर उसने तुर्किए की नागरिकता भी हासिल कर ली थी।

अमित शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी असली पहचान का पर्दाफाश करने के लिए उसकी हर गतिविधि की गहराई से जांच की। आखिरकार उसे भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। अब उसे ड्रग्स तस्करी और अन्य मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी देखे: बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया

You may also like