चंडीगढ़, 13 मई 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित स्मरांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक मंगल पांडेय, विधायक विनोद नारायण झा, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक संजय गुप्ता, विधायक रत्नेश कुमार, विधायक गायत्री देवी, विधायक छोटी कुमारी, विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता, विधान पार्षद अनिल शर्मा, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
ये भी देखे: जब तक लोगों के आवेदन आने बंद नहीं होंगे तब तक सहयोग शिविर चलता रहेगा – सीएम सम्राट चौधरी