PSEB 12th Result: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने किया कमाल, 91.46% पास

by Manu
PSEB रिजल्ट

चंडीगढ़, 13 मई 2026: PSEB 12th Result Live: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार 13 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस बार कुल 2,65,417 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,42,755 छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 91.46 रहा।

टॉपर्स की सूची पर लड़कियों का पूरा कब्जा रहा।

PSEB 12th Result: टॉपर्स

प्रथम स्थान: सुपनीत कौर (मानसा के ऊब्बा गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल) – 500/500 अंक

दूसरा स्थान: सोहानी चोहान (लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) – 500/500 अंक

तीसरा स्थान: दिवांशी (तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल, शिमला पुरी) – 500/500 अंक

सुपनीत कौर साइंस ग्रुप की छात्रा हैं, जबकि सोहानी और दिवांशी ह्यूमैनिटीज ग्रुप से हैं। तीनों ही खिलाड़ी भी हैं।

अमृतसर जिला सबसे बेहतर रहा जहां पास प्रतिशत 96% रहा। पठानकोट 95.66% के साथ दूसरे और एसएएस नगर (मोहाली) 95.62% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सबसे कम पास प्रतिशत लुधियाना जिले का रहा, जहां 87.04% छात्र ही पास हो सके।

ये भी देखे: पंजाब बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित, फरीदकोट की हरलीन शर्मा बनी स्टेट टॉपर

You may also like