3
चंडीगढ़, 12 मई 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने सीएम पद संभालते ही बड़े एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने राज्य में पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के आसपास चल रही शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया है।
विजय ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) को निर्देश दिया है कि पूजा स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दुकानों की पहचान कर दो हफ्ते के अंदर उन्हें बंद किया जाए।
सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पूरे राज्य में TASMAC की कुल 4,765 खुदरा शराब दुकानें चल रही हैं। इनमें से 717 दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में स्थित पाई गई हैं।
ये भी देखे: तमिलनाडु में विजय की सरकार पर अभी भी सस्पेंस बरकरार, VCK आज करेगी समर्थन पर फैसला