कोलकाता, 12 मई 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। CBI ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस टीम की अगुवाई DIG रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।
चंद्रनाथ रथ पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मी थे और सुवेंदु अधिकारी के अत्यंत करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे। 6 मई की देर रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार रोककर गोलीबारी कर दी थी। गंभीर रूप से घायल रथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी।
मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से तथा राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से हिरासत में लिया गया था।
ये भी देखे: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बिहार और UP से 3 संदिग्ध गिरफ्तार