पंजाब बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित, फरीदकोट की हरलीन शर्मा बनी स्टेट टॉपर

by Manu
पंजाब बोर्ड रिजल्ट

चंडीगढ़, 11 मई 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सभी छात्रों के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

प्रथम स्थान: हरलीन शर्मा (फरीदकोट)

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो की छात्रा हरलीन शर्मा ने 650 में से 650 अंक (100%) हासिल कर पूरे पंजाब में टॉप किया।

दूसरा स्थान: मनिमहेश शर्मा

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर के छात्र मनिमहेश शर्मा ने 650 में से 645 अंक (99.23%) हासिल किए।

तीसरा स्थान:रिया रानी

श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल, होशियारपुर की छात्रा रिया रानी ने भी 645 अंक (99.23%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी देखे: PSEB ने 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, यहां पर तुरंत चेक करें

You may also like