चंडीगढ़, 11 मई 2026: सीजीसी लांडरां के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) के स्टूडेंट प्रमूर्ता सिन्हा ने अमेरिका स्थित एक टेक कंपनी में बैकएंड इंजीनियर कंसल्टेंट के रूप में 1.14 करोड़ रुपये का एनुअल पैकेज हासिल किया है।
वेस्ट बंगाल के मिदनापुर से संबंध रखने वाले प्रमूर्ता की यह उपलब्धि संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण और करियर अवसरों का प्रमाण है। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रमूर्ता ने अपने माता-पिता, जो खुद भी एजुकेशन फील्ड से जुड़े हैं, उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अपने उल्लेखनीय करियर परिवर्तन में सीजीसी लांडरां की भूमिका को सराहा।
उन्होंने अपने ओवरआल पर्सनालिटी डेवलपमेंट और प्रोफेशनल तैयारी का श्रेय संस्थान के अकादमिक एनवायरनमेंट और को करीकुलर एक्टिविटीज़ पर दिए जाने वाले संतुलित महत्व को दिया। कोडिंग के प्रति गहरी रुचि रखने वाले प्रमूर्ता ने कैंपस में अपने समय के दौरान रोबोटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य किया।
सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू, प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल और वाईस चेयरमैन परमपाल सिंह ढिल्लों ने प्रमूर्ता को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि इससे संस्थान को अत्यधिक सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि को सीजीसी लांडरां की 25 वर्षों की विरासत में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन और अन्य स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा बताते हुए, करियर निर्माण और जीवन परिवर्तन के प्रति सीजीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रमूर्ता का ऑफर इस वर्ष के प्लेसमेंट सीज़न के अब तक के सबसे उच्च पैकेज को पार कर चुका है।संस्थान के स्टूडेंट्स को विभिन्न क्षेत्रों में 1,300 से अधिक रिक्रूटिंग कंपनियों से 10,000 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। सीजीसी लांडरां में 30 से ज़्यादा कंपनियों ने 20 लाख रुपये प्रतिवर्ष (एलपीए) और उससे अधिक के पैकेज प्रदान किए, जबकि 50 से अधिक कंपनियों ने 15 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज ऑफर किए। इसके अलावा, 100 से अधिक कंपनियों ने 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज दिए।
साथ ही, 300 से अधिक कंपनियों ने 7 लाख रुपये प्रतिवर्ष तथा 500 से अधिक कंपनियों ने 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज प्रदान किए, जिससे स्टूडेंट्स को मल्टीपल ऑफर प्राप्त हुए। कई विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, नोकिया, अशोक लेलैंड, कैपजेमिनी इंडिया, बर्जर पेंट्स, एमआरएफ, एक्सेंचर, कॉग्निजेंट, म्यू सिग्मा, ईवाई (अर्न्स्ट एंड यंग) इंडिया, केपीएमजी इंडिया, पीडब्ल्यूसी, नगरो सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, एचडीएफसी लाइफ, आईबीएम कंसल्टिंग, कोफोर्ज लिमिटेड, एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड, कॉन्ग्रूएक्स एशिया पैसिफिक एलएलपी, एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, बजाज आलियांज, एवरसब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कैलिफोर्निया बरीटो तथा रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया लिमिटेड सहित अन्य नामी कंपनियों से एक से अधिक जॉब ऑफर प्राप्त किए।
इन प्लेसमेंट उपलब्धियों को स्ट्रक्चरल ट्रेनिंग इनिशिएटिव, लगातार की गई इंडस्ट्री इंगेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का समर्थन प्राप्त हुआ, जिनका उद्देश्य स्टूडेंट्स की रोजगार क्षमता को बढ़ाना था। सीजीसी लांडरां सभी विषयों में स्टूडेंट्स की करियर तैयारी को सशक्त बनाने के लिए शैक्षणिक व्यवस्था को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
स्टूडेंट्स को इंक्लूसिव एजुकेशन प्रदान करने और आवश्यक स्किल प्रदान करने के उद्देश्य से सीजीसी लांडरां ने इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के बीच की दूरी को कम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, इंडस्ट्री विजिट्स, इंटर्नशिप तथा इंडसट्री एक्सपर्ट्स के साथ इंटरैक्टिव सेशंस का आयोजन किया है।
ये पहल स्टूडेंट्स को इंडसट्री से जुड़ा एक्सपीरियंस, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) के दृष्टिकोण के अनुरूप, संस्थान विद्यार्थियों को भविष्य के कुशल और इंडिस्ट्री रेडी प्रोफेशनल्स बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ये भी देखें: सीजीसी लांडरां द्वारा 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘एम्पावर’ स्कालरशिप स्कीम की घोषणा