अंबाला में एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी – अनिल विज

by Manu
अंबाला शहीद स्मारक

अंबाला, 11 मई 2026: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 10 मई 1857 को आजादी की पहली लड़ाई के आरंभ दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही इसका उद्घाटन करेंगे।

मंत्री ने कहा, “10 मई 1857 को ही देश में आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई थी। इस महान क्रांति में देश के अनेक वीरों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अंबाला छावनी में यह भव्य शहीदी स्मारक बनाया गया है।”

यह स्मारक 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 1857 की आजादी की लड़ाई का पूरा इतिहास विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है।

स्मारक की सबसे खास बात 63 मीटर ऊंचा कमल के आकार का मेमोरियल टावर है। रात के समय यहां लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। टावर के सामने दो हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा भी बनाई गई है।

ये भी देखे: अंबाला में एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

You may also like