चंडीगढ़, 02 मई 2026: चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित जंगल क्षेत्र में नगर निगम के एक कर्मचारी का शव मिला है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह मनीमाजरा का निवासी था और नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर काम कर रहा था।
शव पर खासकर पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। इससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस अब आसपास के इलाके में तलाशी ले रही है। मृतक के मोबाइल फोन की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं ताकि यह पता चल सके कि उसकी आखिरी बातचीत किससे हुई थी।
पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। इससे किसी पुरानी रंजिश या विवाद की जानकारी मिलने की उम्मीद है। मामले की जांच जारी है।
ये भी देखे: जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर ली जान, परिवार के सामने जिंदा जल गए