जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर ली जान, परिवार के सामने जिंदा जल गए

by Manu
fire

जालंधर, 13 मार्च 2026: जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने शुक्रवार तड़के अपने कमरे में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। मृतक के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार जागा लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रिटायर्ड कर्मचारी परिवार के सामने ही जिंदा जल गए।

शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे। परिवार का कहना है कि आर्थिक तंगी और अन्य पारिवारिक मुद्दों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे।

मृतक के बेटे विवेक ने बताया कि उनके पिता घर की छत पर बने कमरे में सोते थे। गुरुवार रात भी वह रोज की तरह खाना खाकर सोने चले गए थे। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कमरे में आग लगी दिखाई दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं सुसाइड नोट जल तो नहीं गया या फिर मृतक ने कोई वीडियो बनाकर मोबाइल में रखा हो।

ये भी देखे: अलीगढ़ में सपा दफ्तर के बाहर युवक ने किया आत्मदाह, 6 लाख का था विवाद

You may also like