20
लखनऊ, 18 दिसंबर 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच धुंध की वजह से रद्द हो गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस तक नहीं हो सका। भारत अब 2-1 से आगे है। अब ज्यादा से ज्यादा 2-2 से ड्रॉ हो सकती है।
मैच शाम 7 बजे शुरू होना था। अंपायरों ने ढाई घंटे इंतजार किया। पांच-पांच ओवर का मैच खेलने की कट-ऑफ टाइम रात 9:46 थी। लेकिन 9:30 बजे ही फैसला ले लिया गया। धुंध इतनी घनी थी कि खेलना मुमकिन नहीं था।
आपको बता दे कि, दिन में मौसम साफ था। लेकिन शाम ढलते ही धुंध की मोटी चादर छा गई। अब आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारत सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है।
ये भी देखे: अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर, शाहबाज अहमद को टीम में मिली जगह