अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर, शाहबाज अहमद को टीम में मिली जगह

by Manu
अक्षर पटेल

चंडीगढ़, 16 दिसंबर 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण बाकी दो मैच नहीं खेल सकेंगे। सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है।

बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि अक्षर पटेल बीमारी की वजह से चौथा और पांचवां टी20 मैच नहीं खेलेंगे। वे लखनऊ में टीम के साथ हैं। वहां उनका मेडिकल टेस्ट होगा। अक्षर धर्मशाला में तीसरा मैच भी नहीं खेल सके थे। तबीयत खराब होने का हवाला दिया गया था।

शाहबाज अहमद को टीम में मिली जगह

मेंस सिलेक्शन कमिटी ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले मैचों के लिए शाहबाज अहमद को अक्षर की जगह टीम में शामिल किया है। शाहबाज की दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई। उन्होंने आखिरी मैच अक्टूबर 2023 में खेला था।

शाहबाज बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी देखे: IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, T20I में 100 विकेट और 100 छक्के पूरे करने वाले बने पहले भारतीय

You may also like