अयोध्या में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Manu
पीट-पीटकर हत्या

अयोध्या, 15 मई 2026: बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सरेसर चवरढार गांव में 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिषेक दुबे पुत्र दिलीप दुबे के रूप में हुई है।

बृहस्पतिवार देर शाम अभिषेक कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार कनिवा मोतीगंज मार्ग के किनारे विट्ठलपुर के समीप सड़क किनारे मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। शरीर पर जगह-जगह गहरी चोटों के निशान थे। राहगीरों ने पहले उसे शराब पीकर पड़ा हुआ समझा, लेकिन बाद में गंभीर चोटें देखकर पुलिस को सूचना दी।

मोतीगंज चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर ले गई। वहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सक डॉ. एस.के. मौर्य ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी देखे: गुड़गांव: कूड़ा फेंकने के झगड़े में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

You may also like