योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रविकिशन पर ली चुटकी, बोले- ट्रोल होने की डर से भाषण पूरा नहीं किया

by Manu
YOGI RAVI KISHAN

गोरखपुर, 29 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने रविकिशन की चुटकी ली। सीएम योगी ने कहा कि यहां मेडल पाने वालों में बेटियां आगे थीं और बेटे पीछे थे। यही कारण था कि रविकिशन भी संकोच के कारण भाषण पूरा नहीं दे पाए।

सीएम ने कहा कि उनको लगा कि बेटियां ही बाजी मार रही हैं। बेटे पीछे हैं। उन्हें ऐसा लगा कि कहीं फिर से यहां ट्रोल न हो जाएं। आज आपके हिम्मत के सामने उनकी हिम्मत जवाब दे गई।

सीएम ने बच्चों से पूछा कि रविकिशन की तरह कितने लोग कलाकार बनना चाहते हैं। पीछे के बच्चों ने हाथ उठाया। सीएम ने कहा कि रविकिशन भी ऐसे ही पढ़ते थे। उन्होंने रविकिशन से कहा कि इन बच्चों को शूटिंग स्थल पर ले जाइए। रविकिशन ने कहा कि अगले महीने लेकर जाएंगे।

ये भी देखे: वकीलों के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस – CM योगी आदित्यनाथ

You may also like