FBI ने गोल्डी बराड़ को 10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया, 10 लाख डॉलर तक का इनाम देने की भी घोषणा

by Manu
गोल्डी बराड़

चंडीगढ़, 29 सितंबर 2026: अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़े की सूची में शामिल किया है। गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से कथित तौर पर जुड़े होने का आरोप है। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर यानी करीब 8.3 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की गई है।

लॉरेंस बिश्नोई इस समय भारत की जेल में बंद है। कथित तौर पर जेल के अंदर से ही एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क चला रहा है। कहा जाता है कि उसके ग्रुप में सैकड़ों शूटर हैं। हाल ही में भारत में हुई कई हत्याओं में लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में आया था। इनमें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या प्रमुख है।

एफबीआई के मुताबिक यह गिरोह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा में विभिन्न हिंसक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल है। गोल्डी बराड़ को हथियारबंद खतरनाक और भागने की फिराक में रहने वाला माना जाना चाहिए।

एफबीआई ने कहा है कि गोल्डी पर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या गोलीबारी मर्डर अपहरण जबरन वसूली मारपीट और नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। वह अमेरिका में रहता है। उत्तरी अमेरिका में ग्रुप का कथित लीडर है।

1 जुलाई को यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया में गोल्डी के खिलाफ गिरफ्तारी का फेडरल वारंट जारी किया गया था। उस पर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स साजिश जबरन वसूली के जरिए व्यापार में दखल देने की साजिश और कोशिश तथा प्रतिबंधित पदार्थों को बांटने और बांटने के इरादे से उन्हें अपने पास रखने की साजिश के आरोप लगाए गए थे।

ये भी देखे: FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन

You may also like