कश्मीरी गेट, 19 नवंबर 2026: देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 17 और 18 नवंबर की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर सेतु पर फॉर्च्यूनर और टीएसआर यानी ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर हुई थी। हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125ए के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
बाद में इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में बीएनएस की धारा 105 भी जोड़ दी। फिलहाल पुलिस आरोपी फॉर्च्यूनर चालक की तलाश कर रही है। उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे