पीएम मोदी ने GTA 6 लॉन्च से जोड़ी भारत की विकास यात्रा, शेयर किया खास पोस्ट

by Manu
मोदी जीटीए 6

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर वीडियो गेम जीटीए 6 की लॉन्चिंग को भारत की विकास यात्रा बताने का जरिया बनाया है। उन्होंने जीटीए 5 और जीटीए 6 के बीच 13 साल के अंतर का जिक्र करते हुए बताया कि 2013 से अब तक भारत में कितने बड़े बदलाव हुए हैं।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर 10 स्लाइड की एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि India is playing a whole new game। यानी भारत अब बिल्कुल नया खेल खेल रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अर्थव्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक के क्षेत्रों में हुई प्रगति गिनाई।

रॉकस्टार गेम्स की मशहूर वीडियो गेम सीरीज ग्रैंड थेफ्ट ऑटो के पांचवें और छठे संस्करण के बीच करीब 13 साल का अंतर रहा है। जीटीए 5 साल 2013 में रिलीज हुआ था। जबकि जीटीए 6 की लॉन्चिंग का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। पीएम मोदी ने इसी अंतर को आधार बनाकर भारत की विकास यात्रा की तुलना की।

उन्होंने राजनीतिक संदर्भ का भी जिक्र किया। साल 2013 में जब जीटीए 5 रिलीज हुआ था तब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए सरकार सत्ता में थी।

पीएम मोदी की 10 स्लाइड वाली पोस्ट में भारत की अर्थव्यवस्था और गरीबी में कमी को प्रमुखता से दिखाया गया। इसमें बताया गया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। इसके साथ ही देश में गरीबी के स्तर में आई कमी को भी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया गया। प्रधानमंत्री ने इन बदलावों को 2013 के बाद देश की विकास यात्रा का अहम हिस्सा बताया।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like