पटियाला, 19 नवंबर 2026: पंजाब के पटियाला से गुरुवार को बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भाखड़ा नहर के ऊपर बना पुल अचानक टूट गया है। ये पुल लोहे का बना था। पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर पर बने पुल के टूटने के कारण वहां से गुजर रहे दो ट्रक पुल में धंस गए हैं। इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई है।
पंजाब में पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया जब भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। पुल टूटने के कारण दो ट्रक पुल के टूटे हुए हिस्से के अंदर ही धंस गए। इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुल टूटने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
भाखड़ा नहर पर बने पुल के टूटने की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुल टूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे