दिल्ली मेट्रो फेज-V में 8 नए कॉरिडोर का प्रस्ताव, 8 नए रूट से जुड़ेंगे बाहरी इलाके

by Manu
दिल्ली मेट्रो

दिल्ली, 19 नवंबर 2026: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों के लिए आने वाले दिनों में मेट्रो का सफर और आसान हो सकता है। राजधानी के बाहरी इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली मेट्रो के फेज-V(B) विस्तार के तहत 8 नए कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

इनमें सबसे खास यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक प्रस्तावित मेट्रो रूट है। इसके बनने से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

आरटीआई के जवाब के मुताबिक फेज-V(B) के तहत कुल 8 मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इनमें यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का रूट भी शामिल है। इस कॉरिडोर को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा गया है। बाकी 7 कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। अब केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। इन सभी प्रस्तावित रूट पर कुल 65 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like