ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, बिहार सहित 6 शहरों में छापे, 88.52 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला

by Manu
बम

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए देशभर में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोह का बिहार एसटीएफ पटना पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश के छह शहरों में एक साथ छापेमारी की गई।

इस दौरान गिरोह के सरगना संदीप कुमार गुप्ता समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 37 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह कई ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

छापेमारी पटना में सात कोलकाता में दो दिल्ली में तीन गाजियाबाद में एक प्रयागराज में दो और रांची में एक ठिकाने पर की गई। रांची से गिरोह के सरगना संदीप कुमार गुप्ता और लवली प्रिया को गिरफ्तार किया गया।

पटना के पत्रकार नगर से मनदीप सिंह उर्फ गोल्डी और दानापुर के मेरिडियन इलाके से कौशल कुमार चंगु और मोनू कुमार उर्फ मंगू को पकड़ा गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22 लाख रुपये नकद अलग-अलग बैंकों के 300 से अधिक एटीएम और क्रेडिट कार्ड 100 से अधिक मोबाइल पांच लैपटॉप छह टैब करीब 500 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात महंगी घड़ियां सिम कार्ड पीओएस मशीन क्यूआर साउंड बॉक्स और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like