चंबा, 18 अगस्त 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में मंगलवार शाम एक घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। लगातार आए इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
भरमौर क्षेत्र में पहला भूकंप का झटका शाम 6 बजकर 54 मिनट पर महसूस किया गया। इसके बाद शाम 7 बजकर 40 मिनट पर दूसरा झटका आया। तीसरा झटका शाम 7 बजकर 43 मिनट पर दर्ज किया गया। लगातार तीन झटके महसूस होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई थी।
पहले झटके के दौरान घरों में रखे सामान और खिड़कियां हिलने लगीं। अचानक आए कंपन के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। कुछ देर तक लोग एक-दूसरे से भूकंप के बारे में जानकारी लेते रहे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर लोग वापस अपने घरों में लौटे। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
ये भी देखे: नासिक, चंबा और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, सबसे तेज 4.4 तीव्रता