कोलकाता, 10 जून 2026: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह, पहाड़ी विकास, भूमि एवं भूमि सुधार तथा शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी खुद संभाली है।
निशिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग और जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग सौंपा गया है। दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ कृषि विपणन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
दूध कुमार मंडल को कृषि मंत्री बनाया गया है। जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को उच्च शिक्षा विभाग और दीपक बर्मन को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। शंकर घोष को पर्यटन और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। अर्जुन सिंह को श्रम और परिवहन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी देखे: TMC में बड़ी बागवत, 14 सांसदों ने BJP नेता भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, शुभेंदु अधिकारी भी दिल्ली पहुंचे


