भाखड़ा में जलस्तर बढ़ने से BBMB चिंतित, हिस्सेदार राज्यों से पानी लेने की अपील

by Manu
भाखड़ा डैम

चंडीगढ़, 10 जून 2026: पंजाब में मानसून पहुंचने में अभी कुछ समय बाकी है। इस बार पानी को लेकर पंजाब-हरियाणा के बीच कोई विवाद नहीं हुआ है। भाखड़ा डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ने से BBMB (भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड) चिंता में है।

BBMB ने सभी हिस्सेदार राज्यों से पानी छोड़ने की अपील की है। वर्तमान में भाखड़ा का जलस्तर 1578 फुट तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण पानी का यह स्तर बना रहा तो आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

पंजाब सरकार ने अपनी डिमांड बीबीएमबी को भेज दी है। बोर्ड अब अन्य राज्यों से भी पानी लेने की मांग कर रहा है ताकि डैम का जलस्तर नियंत्रण में रहे।

ये भी देखे: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया – सीएम भगवंत मान

You may also like