हैदराबाद, 23 मई 2026: SRH बनाम RCB Result: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 200 रन बना सकी।
इस हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लीग स्टेज में टॉप पर रही। सनराइजर्स हैदराबाद जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। अब आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
आरसीबी की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल 21 रन बना सके। विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में क्रुणाल पंड्या 41 और टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 विकेट लिए जबकि साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला।
हैदराबाद की पारी में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन की तेज पारी खेली। ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए। हेनरिक क्लासन ने 24 गेंदों में 51 रन की उपयोगी पारी खेली। नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 255 तक पहुंचाया।
ये भी देखे: IPL 2026 में आज RCB बनाम SRH, RCB जीती तो नंबर वन पोजीशन पक्की