त्रिपुरा में बीएसएफ जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 24 लोग गिरफ्तार

by Manu
tripura bsf attack

चंडीगढ़, 29 नवंबर 2026: त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में बीएसएफ के जवानों पर हुए हमले के 1 महीने बाद सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन ने सीमा क्षेत्रों में बीएसएफ सरकारी व जंगल की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। सिपाहीजला जिला प्रशासन ने अब तक बॉर्डर से सटे सोनामुरा और विशालगढ़ सब-डिवीजन में त्रिपुरा पब्लिक प्रिमाइसेस अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली एक्ट 1982 के तहत 50 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण हटाए हैं।

एक सीनियर अफसर के मुताबिक शनिवार को चलाए गए ताजा ऑपरेशन में बीएसएफ और पुलिस की जॉइंट टीमों ने बीएसएफ की कब्जाई गई जमीन पर कथित तौर पर बनाए गए 5 मकानों और 2 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा जंगल की जमीन पर अवैध रूप से बने 2 अन्य मकानों को भी गिराया गया। जिला प्रशासन पुलिस बीएसएफ और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की संयुक्त कार्रवाई सिपाहीजला जिले के बॉक्सनगर इलाके में की गई। यह ऑपरेशन भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर पर कलमचौरा थाना इलाके के आशाबाड़ी गांव में 2 नवंबर को बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के बाद शुरू किया गया।

त्रिपुरा पुलिस के आईजी मांचक इप्पर ने बताया कि हमले के सिलसिले में अब तक 5 महिलाओं सहित 24 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त जांच के बाद अवैध निर्माणों की पहचान की गई थी। नोटिस जारी करने और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like