IPL 2026 में आज RCB बनाम SRH, RCB जीती तो नंबर वन पोजीशन पक्की

by Manu
RCB vs SRH

हैदराबाद, 22 मई 2026: RCB बनाम SRH: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच है। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान हासिल करने के लिए इस मैच को जीतना चाहेंगी। RCB फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ टेबल की शीर्ष पर काबिज है। अगर बेंगलुरु आज जीत दर्ज करता है तो उसकी नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और फाइनल में पहुंचने के उसके दो रास्ते खुल जाएंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के बराबर पॉइंट्स होने के बावजूद कम नेट रन रेट (+0.350) के कारण वह पीछे है। टॉप-2 में जगह बनाने के लिए SRH को RCB को बड़े अंतर से हराना होगा।

दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले जा चुके हैं। SRH ने 13 मैच जीते हैं जबकि RCB की 12 जीत दर्ज है। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया था।

ये भी देखे: अहमदाबाद में आज गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बदला लेने उतरेगी GT

You may also like