लखनऊ, 23 मई 2026: PBKS बनाम LSG प्रीव्यू: आईपीएल में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
पंजाब किंग्स के लिए यह मैच बेहद अहम है। टीम पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन के बाद अब लगातार 6 मैच हार चुकी है। जीत हासिल करने के बाद पंजाब को रविवार के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमें आईपीएल में अब तक 7 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। पंजाब ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ की 3 जीत दर्ज है। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। पहले मुकाबले में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ को हराया था।
इकाना स्टेडियम की पिच स्पिनरों को अच्छी मदद देती है। बल्लेबाजों के लिए यहां बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और मूवमेंट भी मिलता है।
यहां औसत स्कोर 165 से 170 के बीच रहता है। दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे मैदानों की तुलना में इकाना पर स्कोरिंग अपेक्षाकृत कम होती है।
इकाना स्टेडियम में अब तक 28 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली। एक मैच टाई रहा और एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
ये भी देखे: PBKS बनाम LSG: पंजाब ने LSG को 37 रनों से हराया, प्रभसिमरन सिंह शतक से चुके