चंडीगढ़, 29 नवंबर 2026: डिलिमिटेशन बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार को जबरदस्त कामयाबी मिली है। कई विपक्षी दलों ने भी बिल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। डीएमके वाईएसआरसीपी और एनसीपी-एसपी ने इस बिल पर सरकार को अपना समर्थन दिया है।
शनिवार को डीएमके और वाईएसआरसीपी के नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बिल को समर्थन देने का वादा किया। इसके साथ ही मोदी सरकार ने लोकसभा में बिल पास कराने का जरूरी आंकड़ा हासिल कर लिया है। पिछली बार सरकार को संसद में इस बिल पर हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। एक-एक करके सांसद जुटाए जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि कहीं से भी नंबर गेम के मामले में सरकार पिछड़े नहीं।
वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से डीएमके और एनसीपी शरद गुट के अलग होने बाद डिलिमिटेशन बिल के मुद्दे पर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन के के जरिए देश का इलेक्टोरल मैप दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। राहुल ने कहा कि 850 की कोई जरूरत नहीं है। 543 सीटें पर्याप्त हैं। वे देश तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पास बिल का विरोध करने के लिए आखिरी दांव बचा है। पार्टी ने अपने दक्षिण भारत के तीन राज्यों कर्नाटक तेलंगाना और केरल के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस इन तीनों मुख्यमंत्रियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस करा कर मोदी सरकार घेरने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को भी आज दिल्ली बुलाया है। पार्टी विशेष सत्र से पहले डिलिमिटेशन बिल के विरोध में अपनी रणनीति तैयार करेगी।
ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे