चंडीगढ़, 04 मई 2026: मोहाली के एक प्रमुख चौक का नाम अब दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर कर दिया गया है। फोर्टिस अस्पताल के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के अवसर पर किया गया। यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए की गई है।
कार्यक्रम का नेतृत्व उनके बेटे पुखराज भल्ला ने किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बड़ी संख्या में प्रशंसकों और सहयोगियों ने भी पहुंचकर जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दी।
मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव में फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के पास स्थित इस प्रमुख सर्किल का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला लिया गया।
यह भी देखे: जसविंदर भल्ला को अंतिम विदाई, चंडीगढ़ में भोग और अरदास में उमड़ा जनसैलाब