सोनाक्षी और जहीर घूमने पहुंचे आस्ट्रेलिया
टाइगर के साथ मस्ती करते आए नजर
मुंबई, 31 दिसंबर : बालीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद दोनों का घूमने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, िजसमें दोनों एक टाइगर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैँ। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के लिए साल 2024 बेहद खास रहा। जहां उन्होंने अपने सात साल के प्यार जहीर इकबाल संग शादी रचाई, वहीं उनके साथ शादी के बाद जमकर टूर काटे। इन दिनों सोकाक्षी अपने पति संग ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रही हैं और खास यादे संजोते हुए नए साल का स्वागत करेंगी। हाल ही में वेकेशन से कपल की बब्बर शेर संग एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा नेअपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइल्ड वेकेशन की झलक दिखाई है, जिसमें वह सोते हुए शेर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति जहीर शेर को हाथ लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों कपल द्वारा आस्ट्रेलिया में खूब मौज मस्ती की जा रही है।
118
previous post