धर्म समाज में प्यार और एकता से रहने का देते हैं संदेश : हरचंद सिंह बरसट

by TheUnmuteHindi
धर्म समाज में प्यार और एकता से रहने का देते हैं संदेश : हरचंद सिंह बरसट

पटियाला, 24 मार्च : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने राजपुरा में आयोजित रोजा इफ्तारी कार्यक्रम (दावत-ए-इफ्तार) में शिरकत की। इस्लाम अली मेंबर पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन द्वारा करवाए गए इस कार्यक्रम में स. बरसट की ओर से सभी को रमजान की मुबारकबाद दी गई ।

राजपुरा में आयोजित रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने की शिरकत

उन्होंने सभी को समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते हुए कहा कि धर्म सदैव समाज को जोड़ता है, आपस में भाईचारा बढ़ाता है तथा सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाने से एक-दूसरे के रीति-रिवाजों और भावनाओं को समझने से भाईचारक सांझ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं, वे धार्मिक नहीं हैं और अपने हितों की पूर्ति के लिये धर्म का प्रयोग करते हैं। ऐसे लोगों से हमें सुचेत रहने की जरूरत है ।

हम सभी धर्मों के साथी यहां एकत्रित हुए हैं

स. बरसट ने कहा कि आज हम सभी धर्मों के साथी यहां एकत्रित हुए हैं और सभी धर्म मिलजुल कर रहने, प्रेम से रहने और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देते हैं, जिससे समाज को सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान आवश्यकता से अधिक भोजन कर लेता है, जबकि कम भोजन से भी जीवन अच्छा चल सकता है। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भाईचारा बढ़ाने और सभी को एकजुट करने का अच्छा जरिया है।

You may also like