चंडीगढ़, 05 अक्टूबर 2026: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 2026-27 के रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच में महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करेंगे। महाराष्ट्र की टीम अपना पहला मैच 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ खेलेगी।
पृथ्वी शॉ ने 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में उन्हें महाराष्ट्र टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें सिर्फ एक मैच के लिए ये जिम्मेदारी मिली है।
ऋतुराज गायकवाड़ भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली वनडे सीरीज में खेलने की वजह से महाराष्ट्र का पहला रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेल पाएंगे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। वो पुडुचेरी में 6, 9 और 11 अक्टूबर को होने वाले तीन अनऑफिशियल वनडे मैचों में टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।
पृथ्वी शॉ इससे पहले गायकवाड़ की कप्तानी में दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे।
ये भी देखे: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूटी, आपसी सहमति से अलग होने का फैसला