इंडिया में सेफ फील नहीं होता वाले विवाद पर संजय दत्त ने दी सफाई, कहा बयान का गलत मतलब निकाला गया

by Manu
संजय दत्त

मुंबई, 05 अक्टूबर 2026: एक्टर संजय दत्त बीते दिनों शेखर सुमन के पॉडकास्ट में नजर आए थे। वहां उन्होंने एक बात कही थी जिसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें भारत में अब शांति नहीं मिलती।

अब तमाम आलोचनाओं के बाद एक्टर ने इस पर अपनी सफाई दी है। कई यूजर्स ने उनके बयान पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एक्टर ने बताया था कि वह भारतीयों के स्नेह और मेहमाननवाजी की कितनी कद्र करते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अब काफी कुछ बदल गया है।

संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें लगता है इस देश में अब शांति नहीं मिल सकती। उनकी इन बातों पर सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इसके बाद उन्हें इस विवाद पर अपनी बात रखनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर बात रखते हुए दत्त ने साफ किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। संजय दत्त ने कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति समुदाय या संस्था की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या उनका अनादर करना नहीं था।

एक्टर ने एक्स पर लिखा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि मेरी बातें एक पहले से तय बातचीत के हिसाब से कही गई थीं। इसका मकसद हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज रखना था। दुर्भाग्य से उनकी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया जिसमें वे कही गई थीं।

ये भी देखें: NCW ने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर लिया संज्ञान, नोरा फतेही, संजय दत्त समेत 5 लोगों को जारी किया समन

You may also like