रामायण का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन, 4 दिनों में 500 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

by Manu
Ramayana Movie

चंडीगढ़, 09 नवंबर 2026: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश अभिनीत इस फिल्म को सिनेमाघरों में अपने चौथे दिन दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।

यह सुधार एक अहम समय पर हुआ है। क्योंकि ये पूरा हफ्ता दीवाली वीक है। और ऐसे समय में फिल्म देखने के लिए और दर्शकों के आने की उम्मीद है।

शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन आई गिरावट के बीच शनिवार को मिले रिस्पॉन्स ने फिल्म निर्माताओं को कुछ राहत दी है। अब फिल्म की कोशिश होगी कि वह इस रफ्तार को बनाए रखे। और वीकेंड के बाकी दिनों में और अधिक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करे।

पहले दिन तगड़ी ओपनिंग करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन की कमाई 48.05 करोड़ पर आकर रुकी। तीसरे दिन इसने फिर रफ्तार पकड़ी और कलेक्शन 69.80 करोड़ रुपये रहा।

चौथे दिन यही कमाई 56.15 करोड़ रुपये रही। इस तरह चार दिनों में भारत में इसका कुल घरेलू कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये रहा। रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये है।

वहीं दुनियाभर में श्री राम की जय जयकार के साथ कमाई ने जोर पकड़ा हुआ है। ओवरसीज 214 करोड़ के कलेक्शन के साथ रामायण की कमाई 499.20 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह रामायण पहले वीकेंड के पहले दिन ही 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like